
देवेश त्रिपाठी
'देश'
जन्म-
1 फरवरी 1978,
करपात्री स्वामीनगर,
ग्राम- भटनी,
जनपद- प्रतापगढ़
शैक्षणिक योग्यता-
एम॰ ए॰ (अंग्रेजी),
एम॰ एड॰,
आचार्य (संस्कृत साहित्य),
शोधरत-
शिक्षाशास्त्र
सम्पर्क-
प्राथमिक विद्यालय के पीछे,
लालगंज (अझारा),
शास्त्री नगर,
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)- २३०१३२

मैं इंग्लिश से घबराती हूँ
मैं इंग्लिश से घबराती हूँ
रटती हूँ रात भर,
भूल सवेरे जाती हूँ
जब टीचर कक्षा में आते हैं
मुझसे ही पुस्तक पढ़वाते हैं
बैठे-बैठे तो पढ़ भी दूँ,
पर उठने से शरमाती हूँ
मैं इंग्लिश से घबराती हूँ
जब घंटा ग्रामर का आता है
तो मेरा भी जी घबराता है
ग्रामर तो चाहे रट भी लूँ,
पर स्पेलिंग से घबराती हूँ
मैं इंग्लिश से घबराती हूँ
यह मत समझो मैं अज्ञानी हूँ
गणितज्ञ और विद्वानी हूँ
बस इंग्लिश छोड़ सभी विषयों में,
शत्-प्रतिशत नम्बर ले आती हूँ
मैं इंग्लिश से घबराती हूँ
देवेश त्रिपाठी
'देश'