रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

अंक - 11, अप्रैल, 2007

  संपादकीय कार्यालयः एफ-3, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, आवासीय कॉलोनी, रायपुर, 492001 ई-मेलः srijangatha@gmail.com

 

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतरसंस्कारपुस्तकायन

बचपनहलचलविशेषांकसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 
 
शिक्षा

 

 भाषा एक संस्कार है

- रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

       क पुरानी कथा है एक राजा शिकार खेलने के लिए वन में गया शेर का पीछा करते करते बहुत दूर निकल गया सेनापति और सैनिक सब इधर उधर छूट गए राजा रास्ता भटक गया सैनिक और सेनापति भी राजा को खोजने लगेसभी परेशान थे एक अंधा भिखारी चौराहे पर बैठा था कुछ सैनिक उसके पास पहुँचे एक सैनिक बोला 'क्यों बे अंधे ! इधर से होकर राज गया है क्या?'

      'नहीं  भाई !' भिखारी बोला। सैनिक तेजी से आगे बढ ग़ए।

      कुछ समय बाद सेनापति भटकते हुआ उसी चौराहे पर पहँचाउसने अंधे भिखारी से पूछा 'क्यों भाई अंधे ! इधर से राज गए हैं क्या?'

     'नहीं जी, इधर से होकर राजा नहीं गए हैं ।'

      सेनापति राजा को ढूँढने के लिए दूसरी दिशा में बढ ग़या

 

       इसी बीच भटकतेभटकते राजा भी उसी चौराहे पर जा पहँचा उसने अंधे भिखारी से पूछा - 'क्यों भाई सूरदास जी ! इस चौराहे से होकर कोई गया है क्या?'

      'हाँ महाराज ! इस रास्ते से होकर कुछ सैनिक और सेनापति गए हैं'

       राजा चौंका - 'आपने कैसे जाना कि मैं राजा हूँ और यहाँ से होकर जाने वाले सैनिक और सेनापति थे ?'

      'महाराज ! जिन्होंने 'क्यों बे अंधे' कहा वे सैनिक हो सकते हैं जिसने 'क्यों भाई अंधे' कहा वह सेनापति होगा आपने 'क्यों भाई सूरदास जी !'कहा.आप राज हो सकते हैं।आदमी की पहचान उसकी भाषा से होती है और भाषा संस्कार से बनती है। जिसके जैसे संस्कार होंगे वैसी ही उसकी भाषा होगी ।

 

      जब कोई आदमी भाषा बोलता है तो साथ में उसके संस्कार भी बोलते हैं यही कारण है कि भाषा शिक्षक का दायित्व बहुत गुरुतर और चुनौतीपूर्ण है परम्परागत रूप में शिक्षक की भूमिका इन तीन कौशलों - बोलना, पढना और लिखना तक सीमित कर दी गई है केवल यांत्रिक कौशल किसी जीती जागती भाषा का उदाहरण नहीं हो सकते हैं सोचना और महसूस करना दो ऐसे कारक हैं जिनसे भाषा सही आकार पाती है इनके बिना भाषा गूँगी एवं बहरी है,इनके बिना भाषा संस्कार नहीं बन सकती, इनके बिना भाषा युगों-युगों का लम्बा सफर नहीं तय कर सकती; इनके बिना कोई भाषा किसी देश या समाज की धडक़न नहीं बन सकती केवल सम्प्रेषण ही भाषा नहीं है दर्द और मुस्कान के बिना कोई भाषा जीवन्त नहीं हो सकती सोचना भी केवल सोचने  तक सीमित नहीं सोचने में कल्पना का रंग न हो तो क्या सोचना कल्पना में भाव का रस न हो तो किसी भी भाषा का भाषा होना बेकार भाव कल्पना और चिन्तन भाषा को उसकी आत्मा प्रदान करते हैं

 

                                                2

 

      भाषा-शिक्षक खुद ही पूरे समय बोलता रहे,यह शिक्षण की सबसे बडी क़मजोरी है प्रायः यह देखने में आता है कि बहुत से बच्चों को वर्ष में एक बार भी भाषा की कक्षा में बोलने का अवसर नहीं मिल पाता है बिना बोले भाषा का परिष्कार एवं संस्कार कैसे हो सकता है? बच्चों के आसपास का संसार बहुत बडा एवं व्यापक है दिन भर बहुत कुछ बोलने वाले वाले बच्चों को कक्षा में मौन धारण करके बैठना पडता है यह किसी यातना से कम नहीं बच्चों के भी अपने कच्चेपक्के विचार हैं उन्हें अभिव्यक्त करने का अवसर मिलना चाहिए अभिव्यक्ति का यह अवसर ही भाषा को माँजता और सँवारता है 'खामोश पढाई जारी है' की स्थिति भाषा के लिए शुभ संकेत नहीं है हमें इस प्रवृत्ति में बदलाव लाना पडेग़ा दुनिया के अधिकतर झगडे भाषा के गलत प्रयोग,गलत हाव-भाव के कारण पैदा होते हैं बिगडे सम्बन्ध भाषा के सही प्रयोग से सुलझ भी जाते हैं बहुत से 90 प्रतिशत अंक पाने वाले बच्चे भी कमजोर अभिव्यक्ति के चलते अपनी बात सही ढंग से नहीं कह पाते अतः आज के परिप्रेक्ष्य में यह आवश्यक है कि बच्चें को बोलने का भरपूर मौका दिया जाए तभी अभिव्यक्तिकौशल में निखार आएगा

 

      छोटी कक्षाओं से ही इस दिशा में बल दिया जाना चाहिए संवाद, समूह-गान एकालाप, कविता पाठ, कहानी कथन, दिनचर्या-वर्णन के द्वारा बच्चों की झिझक दूर की जा सकती है

 

      पाठय्-पुस्तके केवल दिशा निर्देश के लिए  होती हैं .उन्हें समग्र नही मान लेना चाहिए अतिरिक्त अध्ययन के द्वारा भाषा की शक्ति बढाई जा सकती बच्चों को निरन्तर नया पढने के लिए प्रेरित करना जरूरी है यह तभी संभव है, जब शिक्षक भी निरन्तर नया पढने की ललक लिए हुए हों

 

      भाषा के शुध्द रूप का बच्चों को ज्ञान होना चाहिए इसके लिए निरन्तर अभ्यास जरूरी है अशुध्द शब्दों का अभ्यास नहीं कराना चाहिए कुछ शिक्षक अशुध्द शब्दों को लिखवाकर फिर उनका शुध्द रूप लिखवाकर अभ्यास कराते हैं ऐसा करना उचित नहीं है बच्चों को दोनों प्रकार के शब्दों का बराबर अभ्यास हो जाएगा वे सही और गलत दोनों का समान अभ्यास करने के कारण शुध्द प्रयोग करने में सक्षम नहीं हो पाएँगे संशोधित किये गए सही शब्दों की सूची अलग से बनवानी चाहिए.इससे यह पता चल सकेगा कि कौन छात्र किनकिन शब्दों की वर्तनी गलत लिखता रहा है निर्धारित अन्तराल के बाद वर्तनी की अशुध्दियों में क्या कमी आई है श्रुतलेख के माध्यम से अशुध्दियों में आई कमी का आकलन किया जा सकता है

 

      संक्षेप में कहा जा सकता है कि सभी कौशलों का निरन्तर अभ्यास भाषा को प्रभावशाली बनाने की भूमिका निभा सकता है

o रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय

आयुध उपस्कर निर्माणी,  हजरतपुर

जि0 फिरोजाबाद ( उ0प्र0)283103

 

आपकी प्रतिक्रिया

मातृभाषा हमारी पहचान है - महात्मा गाँधी

आपकी प्रतिक्रिया

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतरसंस्कारपुस्तकायन

बचपनहलचलविशेषांकसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

  संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, संजीव ठाकुर, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google
WWW http://www.srijangatha.com