जोधपुर । भारतीय दलित साहित्य अकादमी का 16 वाँ प्रादेशिक सम्मेलन 18 जुलाई को जोधपुर में पूर्व सांसद जमना बारुपाल के मुख्य आतिथ्य व अकादमी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनपाल सुमनाक्षर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ठ अतिथि के रूप में अकादमी के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी आत्माराम उपाध्याय, भोपालगढ विधायक कसमा मेघवाल, लुणी प्रधान तुलसीराम मेघवाल थे।
सम्मेलन में नागौर जिलाध्यक्ष भीकाराम मेघवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल आर्य को डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय विशिष्ठ सेवा सम्मान से प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान डॉ. अम्बेडकर फैलोशिप अवार्ड से प्रदेश महामंत्री भंवरलाल चांगरा, नागौर तहसील अध्यक्ष पप्पुलाल पंवार, जायल तहसील अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, किशनाराम मेघवाल, वरिष्ठ लेखाकार कन्हैयालाल कल्ला, सुरेन्द्र सोनी, सोहनलाल जावा को नवाजा गया। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय अवार्ड से नागौर के बसन्तराज भाटी व प्रो. जेठाराम सुखाडिय़ा को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष स्वामी आत्माराम उपाध्याय को प्रोफेसर की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
बाबुलाल चांवरिया को 14 अप्रेल 2010 को राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर डॉ. अम्बेडकर सामाजिक सेवा सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन किया गया। पूर्व सांसद जमना बारुपाल को वीरांगना कालीबाई सम्मान तथा चंदनमल नवल को शहीद राजाराम मेघवाल पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर अकादमी की ओर से एक स्मारिका का प्रकाशन कर वितरण किया गया। चन्दनमल नवल द्वारा लिखित पुस्तक गरीबों के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा बाबुलाल चांवरिया द्वारा लिखित प्रतिकार पुस्तक का विमोचन सम्मानीय मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया।
|
|
|
Leave a comment
|