लमही सम्मान कथाकार शिवमूर्ती को

प्रकाशन :04-05-2012
-

खनऊ। हिंदी की प्रतिष्ठित पत्रिका लमही द्वारा दिया जाने वाला लमही सम्मान वर्ष 2011 हेतु सुप्रसिद्ध कहानीकार श्री शिवमूर्ती को दिया जायेगा । लमही के प्रधान संपादक विजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान लखनऊ में अक्टूबर में होने वाले समारोह में प्रदान किया जायेगा ।

वर्ष 2011 का लमही सम्मान कथाकार श्री शिवमूर्ती को दिये जाने का निर्णय चार सदस्यीहय चयन समिति ने लिया । इस चयन समिति में वरिष्ठ् साहित्यधकार चित्रा मुदगल, रंगमंच से डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी, लमही के संपादक विजय राय तथा साहित्यमकार सुशील सिद्धार्थ शामिल थे । श्री शिवमूर्ती को लमही सम्मान 8 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले लमही के साहित्यिक समारोह में प्रदान किया जायेगा । इस समारोह में लमही के श्री शिवमूर्ती पर केन्द्रित विशेषांक का भी विमोचन किया जायेगा ।

यह विशेषांक श्री सुशील सिद्धार्थ के अतिथि संपादन में प्रकाशित होने जा रहा है । सुल्तानपुर(उत्तर प्रदेश) के गांव कुरंग में जन्मे श्री शिवमूर्ती की कसाईबाड़ा, सिरी उपमा जोग, भरत नाट्यम्, तिरिया चरित्तर आदि प्रसिद्ध तथा चर्चित कहानियां हैं । उनका केशर कस्तूरी कथा संग्रह तथा त्रिशूल और तर्पण जैसे उपन्यास प्रकाशित तथा चर्चित हो चुके हैं । श्री शिवमूर्ती की कुछ कहानियां रंगमंच और सिनेमा का कथानक बनीं हैं तथा कसाईबाड़ा पर पांच हजार से ज्यादा मंचन हो चुके हैं, इस पर फीचर फिल्म भी बनी है । तिरिया चरित्तर पर बासु चटर्जी की फिल्म बनी है । कई कहानियां देशी-विदेशी भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं । वर्ष 2002 में श्री शिवमूर्ती को कथाक्रम सम्मान प्रदान किया गया था।


 
         
टिप्पणी लिखें

 

लेखक की प्रविष्टियाँ

वाक्यांश खोजें





Bing


Site Search Site Search