vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-3, अंक-29, अक्टूबर, 2008

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

 

छत्तीसगढ़ से पहले सेटेलाइट चैनल की शुरूआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले सेटेलाइट चैनल ज़ी 24 घंटे छत्तीसगढ़ का योग गुरू बाबा रामदेव ने विधिवत शुभारंभ 1 अक्टूबर को किया। इस मौके मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे समेत जी-न्यूज के आला अधिकारी मौजूद थे।

 

प्रदेश के पहले सेटेलाइट चैनल ज़ी 24 घंटे छत्तीसगढ़ का बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री डा सिंह ने बुधवार को दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत मंगल आरती से हुई।  छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के इतिहास में उस समय नया अध्याय जुड़ गया जब देश के जाने माने ज़ी समूह ने प्रदेश में रीजनल चैनल लांच किया। छत्तीसगढ़ की खबरों पर आधारित यह पहला सेटेलाइट चैनल है और ज़ी नेटवर्क का यह 35 वाँ चैनल है। इस मौक़े पर जानी-मानी पंड़वानी गायिका तीजन बाई ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सारेगमा फ़ेम सुमेधा कर्महे ने भी ए मेरे वतन के लोगों गीत सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध  कर दिया। एस बी मल्टीमीडिया के चेयरमेन सुरेश गोयल ने साफ किया कि चैनल साफ़-सुथरी पत्रकारिता का हमेशा ख्याल रखेगा। उन्ह़ोंने कहा कि चैनल के लिए जनता का मत सर्वोपरि होगा और समस्त तथ्यों की जानकारी उपलब्ध कराएगा। उनके इरादे बुलंद हैं, उसे कोई डिगा नहीं सकता। बाबा रामदेव ने चैनल शुरू करने के लिए गोयल परिवार को शुभकामना देते हुए उम्मीद जताई कि इसमें छत्तीसगढ़ की हितों का ध्यान रखा जाएगा। जिस तरह गोयल समूह ने इमानदारी और संघर्षो के साथ स्थान बनाया है, उससे साफ़ है कि यह चैनल भी अपना अलग स्थान बनाएगा। बाबा रामदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सृजनात्मक क्षमता है। बड़ा ख़ूबसूरत राज्य है। प्राकृतिक संपदाओ से भरपूर यह राज्य देश ही नहीं पूरी दुनिया में अव्वल हो सकता है।

 

मुख्यमंत्री डा सिंह ने कहा कि चैनल के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि चैनल के शुरू होने से राज्य का ख़ूबसूरत पक्ष भी सामने आएगा। राज्य की ख़बरों में ज़्यादातर हिंसा और नक्सलवाद को स्थान दिया जाता है जबकि प्रदेश की पहचान लोककला, पंथी ददरिया और आदिवासी की संस्कृति के कारण भी है। आने वाले दिनों में राज्य देश को सबसे अधिक ऊर्जा देने वाला राज्य बनेगा। इस मौके पर ज़ी समूह के चेयरमेन लक्ष्मी गोयल ने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के आने से क्रांति आई है। जहाँ तक समाचार पत्र नहीं पहुँच पाते, वहाँ भी चैनल की वजह लोगों को जानकारी मिल रही है। चैनल ने जागरूकता लाने में भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जब लोग टीवी के लिए तरसते थे। अब यही चैनल मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

 

कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों का स्वागत चैनल के डायरेक्टर सुरेश गोयल, राजेंद्र गोयल, दिनेश गोयल, बजरंग गोयल और पवन गोयल ने किया। कार्यक्रम में बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस, पीडब्ल्यू मंत्री राजेश मूणत, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अधयक्ष सत्यनारायण शर्मा, सांसद गिरिश सांधी और महापौर सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 ◙◙◙

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google