vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-3, अंक-29, अक्टूबर, 2008

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। गीत ।।

 

 

गाकर ही तुम शिव बन सकोगे

 

क्या करूँगा में सतही मुस्कान लेकर ?

व्यर्थ की छलनाओं तुम मत सताओ

गीत हूँ मैं शांति का, संवेदना का

मेरी साँसों को ज़रा अमृत पिलाओ

क्या करूँगा मैं नये परिधान लेकर ?

मेरी ख़ुशबु को ज़रा मन में बसाओ !

 

यदि मुझे तुम साथ लेकर चल सके तो

मैं तुम्हें वरदान दूँगा, दृष्टि में विश्वास दूँगा

तुम अकेले ही समर में लड़ सकोगे

मैं तुम्हें हिमगिरि सदृश अहसास दूँगा

क्या करूँगा मैं महज सम्मान लेकर ?

मेरी सरित को ज़रा उर में समाओ !

 

है भरा संसार सारा विषधरों से

गीत को गाकर ही तुम शिव बन सकोगे

कामनाओं के असीमित जंगलों में

तुम अहम् से मुक्त होकर रह सकोगे

क्या करूँगा मैं निरा अभिमान लेकर

प्रेम की सरिता मेरी जग में बहाओ !  

डॉ. हरिप्रकाश जैन 'हरि 

प्रतीक, श्रीराम कॉलोनी,

शिवपुरी, मध्यप्रदेश - 473551

◙◙◙

 

छांदस रचनाएँ

माह का छंदकार

डॉ. हरिप्रकाशजैन 'हरि' - गीतकार

... गाकर ही तुम शिव बन सकोगे

... बस कुछ न बोलना

... अनबूछे प्रश्न लिये

... शुभकामना के पंख

... अलस भरी पलक लिये

गीत

योगेन्द्रनाथ शर्मा

गोपालकृष्ण सक्सेना 'पंकज'

डॉ. बृजेन्द्र वैद्य

दिनेश प्रभात

 ग़ज़ल

बेकल उत्साही

बलबीर राठी

चाँद 'शेरी'

ज़ाफ़र रज़ा 

हरिप्रकाश वत्स

दोहे

[डॉ. विनय कुमार मिश्र

मुक्तक

चंदसेन विराट

 प्रवासी ग़ज़लकार

श्रद्धा जैन, सिंगापुर

 अजय गाथा

हर दिन

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google