|
गूगल डॉक्स :
संपूर्ण हिन्दी में ऑनलाइन शब्द संसाधक
रविशंकर
श्रीवास्तव
गूगल
डॉक्स नाम की ऑनलाइन सेवा वह सुविधा है जिसके जरिए आप अपने
कम्प्यूटर पर किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में किसी भी ब्राउजर
(समर्थित) के जरिए शब्द संसाधन (वर्ड प्रोसेसिंग) का कार्य कर
सकते हैं।
वैसे
तो
गूगल डॉक्स
कुछ अरसा पहले से काम कर रहा है, और इसके शुरूआती संस्करणों
में
हिन्दी वर्तनी जांच की भी सुविधा उपलब्ध
थी, परंतु इसका इंटरफ़ेस
अंग्रेजी भाषा का ही था। जिसे अब हिन्दी में अनुवादित कर दिया
गया है। हिन्दी भाषा की सुविधा प्राप्त करने के लिए
सेटिंग्स में सामान्य
टैब में भाषा
में हिन्दी चुनें। अभी तक के गूगल के अन्य उत्पादों में हिन्दी
अनुवादों की गुणवत्ता आमतौर पर निकृष्ट कोटि की ही होती थी और
ऐसा प्रतीत होता था कि अनुवादों के कार्य शौकिया, अहिन्दी भाषी
लोगों द्वारा किए जा रहे हैं। मगर गूगल डॉक्स हिन्दी में ये
बात नहीं दिखती। आमतौर पर अनुवाद बढ़िया है, और खटकता नहीं।
एक बात जो खटकती
है वो ये है कि वर्तनी जांच सुविधा का अभाव। पूर्व में जो
हिन्दी वर्तनी जाँच की आधी अधूरी सुविधा उपलब्ध थी, उसे भी
वापस ले लिया गया है, जिसके कारण इसकी उपयोगिता सीमित हो गई
है। सिर्फ़ इसके हिन्दी इंटरफ़ेस के कारण इसका इस्तेमाल करने
की सोचना कोई बुद्धिमानी का काम नहीं होगा।
गूगल डॉक्स के
कुछ चयनित उपयोक्ताओं को गूगल गीयर्स के जरिए ऑफ़लाइन काम करने
की भी सुविधा दी जा रही है। यानी आप ऑफ़लाइन काम करें, और जब
भी ऑनलाइन हों, आपके दस्तावेज सर्वर पर सिंक्रोनाइज हो जाएंगे
और आपकी फ़ाइलें इंटरनेट पर मौजूद रहेंगी। यानी बैकअप और डाटा
लॉस की समस्या से मुक्ति।
गूगल डॉक्स के
साथ कुछ अन्य सुविधाएं भी जुड़ी हैं जैसे कि फ़ाइलों को पीडीएफ
या एचटीएमएल रूप में निर्यात करना।ये सुविधा हिन्दी सामग्री के
लिए भी बख़ूबी काम करती है और हाँ, आप अपनी फ़ाइलों व
फ़ोल्डरों के नाम भी हिन्दी में दे सकते हैं।
यदि आप गूगल समूह
के किसी भी अनुप्रयोग जैसे कि जीमेल या ओर्कुट इत्यादि के
प्रयोक्ता हैं तो यह आपको बगैर अलग से पंजीकरण किए उपलब्ध है
अन्यथा इसके लिए आपको आसान सा पंजीकरण की प्रक्रिया से गुजरना
होगा।
कुल मिलाकर, यदि
इसमें हिन्दी वर्तनी जांचक और ऑफलाइन काम करने की सुविधा मिल
जाए, जिसकी निकट भविष्य में पूरी संभावना है, तो यह मेरे लिए
एक संपूर्ण शब्द संसाधक होगा और मैं पूरी तरह इसमें काम करने
लगूँगा –
क्योंकि इतनी सारी विशेषताओं के साथ भी यह मुफ़्त उपलब्ध है.
और यदि इसमें इंडिक ट्रांसलिट्रेशन भी अंतर्निर्मित कर दिया
जाए, तो सोने में सुहागा!
रविशंकर श्रीवास्तव
रतलाम,
मध्यप्रदेश
◙◙◙
|