vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-2, अंक-24, मई, 2008

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

प्रताप सोमवंशी का इलाहाबाद मे नागरिक सम्मान

गरीब किसानों के ज्ञान को महत्व देना होगा - सोमवंशी

इलाहाबाद पत्रकार और कवि प्रताप सोमवंशी को केसी कुलिश इंटरनेशनल पुरस्कार से नवाजे जाने की खुशी में 26 अप्रैल को इलाहाबाद में नागरिक अभिनंदन किया गया । आयोजन का उत्तरदायित्व निभाया ह्युमन राइट्स ऑफ नेटवर्क नामक संस्था ने । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि थे - न्यायमूर्ति रामभूषण मेहरोत्रा जबकि अध्यक्षता की विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ।  इस सम्मान समारोह के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसका विषय था- मानवाधिकार और पत्रकारिताः गरीबों के संदर्भ में। इस विषय पर प्रख्यात इतिहासकार लालबहादुर वर्मा ने कहा कि दुनिया मे जितने भी परिवर्तन या क्रांतियाँ हुई हैं उसमें पत्रकारों की खास भूमिका रही है । सम्मानित पत्रकार श्री सोमवंशी ने अपने केंद्रीय उद्बोधन में ताकीद कराया कि हमारी ज़्यादातर नीतियाँ ऊपर से बनती हैं । और ऐसे लोग बनाते हैं जिन्हें देश, समाज, कृषि और उद्योगों के रिश्ते की कोई जानकारी नहीं होती । आज एक आम गरीब किसान के ज्ञान को महत्व देने की । उनका मानना था कि जब तक नीचे से नीतियाँ नहीं बनायीं जायेगी देश का सम्यक विकास असंभव है । इस खास मौके पर बांदा से पधारे प्रेमसिंह, न्यूज रिपोर्टर्स क्लब के सचिव देवेन्द्र सिंह, के. के. राव ने भी संबोधित किया ।

 

◙◙◙

 

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google