vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-2, अंक-24, मई, 2008

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

लंदन में कार्टून प्रदर्शनी उद्घाटित

छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया त्र्यम्बक शर्मा ने

लंदन । रायपुर,छत्तीसगढ़ से प्रकाशित देश की एकमात्र कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा आयोजित कार्टून प्रदर्शनी का उद्घाटन लंदन के नेहरू सेंटर में इंग्लैंड में बीसीसी के वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश बुधवार ने किया ।

 

प्रदर्शनी का उदघाटन करते हए श्री बुधवार ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व हो रहा है कि शंकर वीकली के बाद कार्टून पर केंद्रित पत्रिका का प्रकाशन दिल्ली, मुंबई या तथाकथित बड़ी जगह से ना होकर छोटी सी जगह रायपुर से हो रहा है । इस प्रदरशनी में प्रदर्शित नये-पुराने कार्टूनिस्टों के कार्टून के अलावा त्रत्यम्ब शर्मा की कार्टून श्रृंखला लाईफ इज एक जोक एक संदेश देता है ।

 

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित उस्ताद अल्लारक्खा की बेटी और उस्ताद जाकि हुसैन की बहन खुर्शीदा आलिया ने कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि उस्ताद अल्लारक्खा की स्मृति में हो रहा आयोजन मुस्कुराहट और खुशी के साथ हो रहा है । उनके पिता भी बहुत खुशमिजाज़ व्यक्ति थे और वे चाहते थे कि हसी सभी के होंठों पर सदा बनी रहे ।

 

नेहरू सेंटर के निर्देशक मंडल सदस्या मोनिका ने कार्यक्रम संचालन करते हुए कहा कि यह नेहरु सेंटर के लिए अनोखा क्षण ह क्योंकि नेहरु सेंटर ने कभी कार्टून की प्रदर्शनी का आयोजन नहीं किया ।

कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए कार्टूनिस्ट और पत्रिका के संपादक श्री शर्मा ने कहा कि भारत मे कोई सीरियस होता है तो उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया जाता है । उसके बाद भी लोग सीरियस होने से बाज नहीं आते । वो नहीं चाहते कि कोई भी व्यक्ति सीरियस होकर आइसीयू में एडमिट हो । इसलिए हँसाने के आंदोलन को अपनी पत्रिका के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं । 

 

इस मौके पर ब्रिटेन के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट  Ron Mac Garry, युवा कार्टूनिस्ट  Shirly Chan, HSBC bank के प्रभाकर काज़ा और श्रीमती काज़ा, इन्फार्मेशन व्यूरो के तेजेन्द्र शर्मा, मनीष तिवारी, आकाश वर्मा, पवन आर्या और Allison Rebello सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । इस अवसर पर विसेषांक अंतरराष्ट्रीय विशेषांक का भी प्रकाशन किया गया ।

 

उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी में शंकर वीकली से लेकर की 12 साल की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है । कार्टून वॉच द्वारा दिय जाने वाले लाइफ टाइम अच्वीहमेट एवार्ड को भी कार्टून के साथ प्रदर्शित किया गया है । इस प्रदर्शनी में दिल्ली के श्याम जलोटा, बंग्लौर के पांडुरंग राव, गुजरत के की निमिश ठक्कर, केरल के श्री शीरी, हैटराबाद के गोपाल कृष्ण रेड्डी और नासिक के. प्रभाकर झल्के सहित कार्टून वॉच द्वारा सम्मानित कार्टूनिस्टों के चुनिंदे कार्टून लगाये गये हैं । ज्ञातव्य हो कि कार्टून वॉच पत्रिका की यह प्रदर्शनी दो सप्ताह तक चलेगी

 

◙◙◙

 

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google