 |
ललित
निबंधकार उपाध्याय को शिमेंगर लेडर फेलोशिप
भोपाल ।
हिंदी के जाने-माने ललित निबंधकार व कलाविद् नर्मदा प्रसाद
उपाध्याय को जर्मनी की प्रतिष्ठित शिमेंगर लेडर फैलोशिप प्रदान
की गई । इसके अंतर्गत श्री उपाध्याय 2 माह इटली, स्पेन,
फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित यूरोप के विभिन्न
देशों की यात्रा करेंगे । वे वहाँ के विश्वविद्यालयों, कला
विथिकाओं तथा संग्रहालयों में भारतीय लघुचित्रों, भारती
सौंदर्यशास्त्र तथा कला और साहित्य के अंतर्संबंधों पर
व्याख्यान व चित्रमय प्रस्तुतीकरण देंगे । वेनिस विवि इटली के
हिंदी विभाग सहित वहाँ के वेनेटियन एकेडमी ऑफ इंडियन स्टडीज
में भी उनके व्याख्यान होंगे । इस यात्रा के अनुभव पर उनकी एक
कृति भी प्रकाशित की जायेगी ।
ललित निबंधकार श्री उपाध्याय
की इस उपलब्धि पर सृजन-सम्मान के श्री सत्यनारायण शर्मा, डॉ.
बलदेव, डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर, डॉ. चित्तरंजन कर, संतोष
रंजन, डॉ. शोभाकंत झा, जयप्रकाश मानस, गिरीश पंकज, संजय
द्विवेदी, चेतन भारती, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. देवी प्रसाद
वर्मा, डॉ. महेश, डॉ. जे. आर. सोनी, डॉ. राजेन्द्र सोनी, डॉ.
अरुण कुमार शर्मा, तपेश जैन, डॉ. आर. के. बेहार, आदेश ठाकुर,
गौतम पटेल, नंदकिशोर तिवारी, एच. एस. ठाकुर, स्वराज करुण,
शंभुलाल शर्मा वसंत, हेमंत चावड़ा, सत्यदेव शर्मा आदि ने बधाई
देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है ।
◙◙◙
|