vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-2, अंक-24, मई, 2008

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

देश भर में अनेक कृतियों का लोकार्पण 

नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा की 2 पुस्तकें लोकार्पित

दिल्ली। 26 मार्च, 2008  को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पूर्व प्रधानमंत्री श्री इंदर कुमार गुजराल ने स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब और पंजाबियों के योगदान की कहानी बयाँ करती श्री मोहिंदर सिंह की नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों बाबा खड़क सिंह और द अकाली मूवमेंट का लोकार्पण किया। इस मौक़े पर प्रो. पी. सी. कपूर, प्रो. हरीश तथा ट्रस्ट अध्यक्ष प्रो. विपिन चंद्र तथा इतिहास और साहित्य जगत् से संबंद्ध लोग उपस्थित थे ।

अवधनारायण मुद्गल समग्र हुआ विमोचित

दिल्ली। 10 अप्रैल के दिन रूसी विज्ञान और संस्कृति केंद्र में प्रतिष्ठित लेखक और संपादक अवधनारायण मुद्गल के समग्र साहित्य का लोकार्पण प्रख्यात कवि कुँवर नारायण ने किया । मुख्य अतिथि थीं ममता कालिया । समारोह में महेश दर्पण, सुरेश उनियाल, प्रदीप पंत, चित्रा मुद्गल आदि उपस्थित थी । श्री अवधनारायण ने अपनी कुछ कविताओं का वाचन भी किया ।

 

जैनेंद्र रचनावली का लोकार्पण

दिल्ली। भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रकाशित विख्यात साहित्यकार जैनेंद्र कुमार की 12 खंडों में प्रकाशित ग्रंथावली का लोकार्पण इंडिया हेबिटेट सेंटर में 31 मार्च को आलोचक डॉ. नामवर सिंह के हाथों संपन्न हुआ । कवि कुँवर नारायण ने जैनेंद्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । उन पर केंद्रित फ़िल्म का प्रदर्शन और कवयित्री अनामिका तथा रंगकर्मी डॉ. रामगोपाल बजाज ने जैनेंद्र साहित्य के चुने हुए अंशों का पाठ भी किया । रचनावली का संपादक डॉ. निर्मला जैन व जैनेंद्र जी के पुत्र प्रदीप जैन ने किया है ।

'फिर भी याद करेगी दुनिया' लोकार्पित

दिल्ली। 27 मार्च के दिन साहित्य अकादमी सभागार में बँगला के जाने-माने साहित्यकार तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय ने श्यामसिंह चौहान के काव्य संग्रह का लोकार्पण किया । समारोह में के. सच्चिदानंदन, ए. कृष्णमूर्ति, ज्योतिष जोशी, गंगा प्रसाद आदि साहित्यकार शरीक हुए ।

'वह रात' का लोकार्पण

दिल्ली। 17 अप्रैल को साहित्य अकादमी सभागार में 'प्रवासी संसार' पत्रिका के तत्वाधान में प्रवासी हिंदी लेखिका उषा राजे सक्सेना के कहानी संग्रह 'वह रात' दिल्ली राज्य सरकार के वित्त मंत्री डॉ. अशोक वालिया के हाथों लोकार्पित हुआ । कार्यक्रम में डॉ. रत्नाकर पांडेय ने अध्यक्षता की । इसके अलावा रामशरण जोशी, ममता कालिया, डॉ. कृष्णदत्त पालीवाल, महीप सिंह, कुँवर बेचैन, डॉ. विमलेश कांति वर्मा, वीरेंद्र गोयल, बृजेंद्र त्रिपाठी, अशोक चक्रधर व राकेश पांडेय भी भागीदार बने ।

भारतीय पत्रकारिता कोश विमोचित

दिल्ली। माधव राव सप्रे संग्रहालय के संस्थापक-संयोजक विजय दत्त श्रीधर द्वारा संपादित 'भारतीय पत्रकारिता कोश' का विमोचन सूचना प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने किया । अध्यक्षता की संसदीय कार्य मंत्री सुरेश पचौरी ने । कार्यक्रम मे आउटलुक के संपादक आलोक मेहता वे कादंबिनी के संपादक विष्णु नागर ने अपना विचार व्यक्त किए ।

◙◙◙

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google