vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-2, अंक-22, मार्च, 2008

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

भारत भवन, लंदन में विश्व हिंदी दिवस

लंदन। भारतीय उच्चायोग लंदन, यू.के. द्वारा विश्व हिन्दी दिवस, 10 जनवरी के उपलक्ष्य में कथाकार तेजेन्द्र शर्मा को डा. हरिवंश राय बच्चन सम्मान, ‍हिन्‍दी-शि‍क्षक वेद मि‍त्र मोहला को जॉन गि‍लक्रि‍स्‍ट, हि‍न्‍दी शि‍क्षण सम्‍मान, तथा सनराइज रेडि‍यो को आचार्य महावीर प्रसाद द्वि‍वेदी यू के हि‍न्‍दी पत्रकारि‍ता सम्‍मान दिया गया । फ्रेडरि‍क पि‍न्‍काट यू के हि‍न्‍दी प्रचार प्रसार सम्‍मान लन्‍दन की यू के हि‍न्‍दी समि‍ति को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सोआस में कार्यरत डा. फ़्रैंचेस्का ऑरसीनी का भी सम्मान किया गया। सम्मान बतौर इन्हें मंत्री-समन्वय श्री रजत बागची ने शाल और मानपत्र भेंट किया। 

 

यू.के. में हिन्द लेखकों को पुस्तकें प्रकाशित करवाने में सहायता प्रदान करने के लिये पिछले वर्ष की गई घोषणा के अनुरूप डा. लक्ष्मीमल सिंघवी यू.के. हिन्दी प्रकाशन सहायता योजना के तहत कवि मोहन राणा (बाथ) एवं स्वर्ण तलवार को बीस बीस हज़ार रुपये की राशि प्रदान की गई।

 

यह संस्था यू.के. के हिन्दी लेखकों को एकजुट होने में सहायता प्रदान करने के लिए ग्रेट ब्रिटेन हिन्दी लेखक संघ की स्थापना की घोषणा भी इसी कार्यक्रम में की गई ।

 

इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के राजेश श्रीवास्तव, निखिल कौशिक, राकेश दुबे, अतिरिक्त काउंसलर ज़कीया ज़ुबैरी, श्री इस्माइल चुनारा, डा. कृष्ण कुमार, श्री प्राण शर्मा, श्री नरेश भारतीय, श्री इन्दर स्याल, तनवीर अख़तर, दिव्या माथुर, जय वर्मा, डा. निखिल कौशिक, आदि भी उपस्थित थे।

◙◙◙

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google