vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-3, अंक-26, जुलाई, 2008

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

संतोष चौबे को रामेश्वर गुरू पुरस्कार

भोपाल।भोपाल में स्थित और देश भर में ख्याति प्राप्त माधव राव सप्रे संग्रहालय द्वारा श्री संतोष चौबे को उनकी पत्रिका इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए के उत्कृष्ट मासिक प्रकाशन हेतु रामेश्वर गुरू पुरस्कार प्रदान किया गया। श्री संतोष चौबे को पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र, शाल एवं पुष्पगुच्छ मुख्य अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति अच्युतानंद मिश्र द्वारा प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर संगहालय के प्रमुख श्री विजयदत्त श्रीधर के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्कार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

कार्यक्रम माधवराव सप्रे संग्रहालय के सभागार में दिनांक 21 अप्रैल 2008 को आयोजित हुआ। ज्ञात हो कि ``इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए'' श्री संतोष चौबे द्वारा संपादित, विज्ञान एवं तकनीक विषय पर आधारित हिन्दी में प्रकाशित होने वाली देश की प्रथम पत्रिका है जो सतत् 20 वर्षों से प्रकाशित हो रही है।

 

श्री संतोष चौबे आईसेक्ट के महानिदेशक, डॉ.सी.वी.रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए के प्रधान संपादक भी हैं। और सिर्फ़ इतना ही नहीं वे समकालीन हिंदी जगत मे एक चर्चित उपन्यासकार के रूप में भी जाने जाते हैं ।

 ◙◙◙

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google