vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-2, अंक-20, जनवरी, 2008

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

गुरु घासीदास साहित्य अकादमी अवार्ड-07 जयप्रकाश मानस को

रायपुर। संत गुरु घासीदास जंयती के अवसर पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, छत्तीसगढ़ ने युवा ललित निबंधकार और कवि जयप्रकाश मानस सो अकादमी अवार्ड-07 से सम्मानित किया। आयोजन के मुख्य अतिथि व संस्कृति मंत्री, बृजमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी तथा जाने माने दलित चिंतक और लेखक मोहनदास नैमिशराय ने उन्हें शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र आदि भेंटकर सम्मानित किया ।

श्री अग्रवाल ने कहा गुरु घासीदास राज्य की अस्मिता के पहचान हैं । उनके नक्शेक़दम पर ही चलकर राज्य सम्यक विकास कर सकेगा । साहित्यकारों ने सदैव ही उनके द्वारा सुझाये गये रास्तों पर चलने को आगाह किया है । भविष्य में भी ऐसे साहित्यकारों से समाज को दिशा मिलती रहेगी ।

 

उक्त अवसर पर दलित आलोचना के लिए बिलासपुर के डॉ. विनय पाठक, वरिष्ठ आलोचक डॉ. बलदेव, रायगढ़,  व बयान पत्रिका के संपादक श्री नैमिशराय को भी अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया ।

 

इसके पूर्व गुरु घासीदास के सांस्कृतिक योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के वक्ताओं ने अपनी बात रखी । इस मौके पर अकादमी के चैयरमेन नरसिंह मंडल, महासचिव डॉ. जे. आर. सोनी, पूर्व सांसद व गांधीवादी लेखक केयुर भूषण, इतिहासविद्, डॉ. आर.के.बेहार, बी. सिंह सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, साहित्यकार, कलाकार, शासकीय अधिकारी एवं समाजसेवी आदि उपस्थित थे । 

◙◙◙

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google