 |
ड़ॉ.जे.आर.सोनी को अम्बेडकर कलाश्री अवार्ड 2007
दिल्ली।
छत्तीसगढ़ी और हिंदी के रचनाकार डॉ. जे. आर. सोनी को दिल्ली के
शाह ऑडोटोरियम में 9 दिसंबर को डॉ. अम्बेडकर कलाश्री अवार्ड
2007 से नवाज़ा गया । यह सम्मान उन्हें भारतीय दलित साहित्य
अकादकमी के 23 वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में
मुख्य अतिथि व पूर्व राज्यपाल श्री माताप्रसाद ने शॉल, श्रीफल,
स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर किया । इस अवसर पर बोन
विश्वविद्यालय, जर्मनी के प्रोफ़ेसर डॉ. हेन्ज वेटनेर वेसलेर
को बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित
किया गया ।
दलित साहित्य लेखन और
प्रचार-प्रसार के लिए उक्त अवसर पर प्रो. तुलसीराम, अध्यक्ष
सेंटर फॉर एशियन स्टडीज, जेएनयू, नई दिल्ली, डॉ. महीप सिंह,
संपादक, संचेतना, नई दिल्ली, व प्रो. गुरनाम सिंह, दलित
साहित्यकार, मुक्तसर, पंजाब को दलित साहित्य सेवा से सम्मानित
किया गया । दलित पत्रकारिता के लिए देवेश चौधरी देव, संपादक,
तीसरा पक्ष, जबलपुर, मध्यप्रदेश, राहूल सुमन छाबरा, संपादक,
सम्यक दृष्टि, बौद्ध विहार, अजमेर, राजस्थान को सम्मानित किया
गया । कला श्री अवार्ड पाने वाले अन्य लोगों में कुमारी वैदेही
सचिन, पत्रकार, मुंबई, नताशा मनोज कुमार, पत्रकार दिल्ली व
अशोक प्रेमी, पत्रकार अमरसिंहपुरा, बीकानेर सम्मिलित हैं ।
सद्गुरु कबीर राष्ट्रीय अवार्ड मोहन लाल सिंगारिया झांसी,
वीरांगना झलकारी बाई राष्ट्रीय अवार्ड सुशीला देवी सोनाग्रा,
पुणे तथा बिरसा मुंडा राष्ट्रीय अवार्ड डॉ. विजय कुमार संदेश,
हजारीबाग को दिया गया ।
उक्त अवसर पर श्री परमानंद,
डॉ. सत्यनारायण जटिया, भारतीय दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष
डॉ. सोहनपाल सुमनाक्षर व नेपाल के कृषि मंत्री छविलाल
विश्वकर्मा आदि बड़ी संस्था में साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी
उपस्थित थे ।
सृजनगाथा ने अपने परिवार के सदस्य श्री सोनी को राष्ट्रीय
अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है ।
(चेतन चंदेल की रिपोर्ट)
◙◙◙
|