|
देश-विदेश के 30 वरिष्ठ रचनाकार सहित लघुकथाकार होंगे सम्मानित
रायपुर।
छत्तीसगढ राज्य की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था
“सृजन-सम्मान”
द्वारा साहित्य,
संस्कृति,
भाषा एवं पत्रकारिता आदि
विधाओं
में प्रतिष्ठित रचनाकारों को पिछले
6
वर्षों से प्रतिवर्ष दिये जाने वाले सम्मानों की घोषणा कर दी
गई है। उन्हें छठवें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव(16-17 फरवरी,
2008)में सम्मानित किया जायेगा । इस अवसर पर
“लघुकथा
का भविष्य और भविष्य की लघुकथा
”
विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विमर्श में युएसए,
दुबई, नेपाल, बांग्लादेश सहित भारत के लगभग 100 से अधिक
लघुकथाकार भाग ले रहे हैं । समारोह में लघुकथा प्रदर्शनी,
लघुकथा पाठ, नई सदी की लघुकथाएँ नामक संग्रह सहित कई कृतियों
का विमोचन एवं लघुकथा कोश नामक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया
जायेगा । समारोह में लघुकथा आंदोलन से जुड़े प्रमुख कथाकारों,
संपादकों, आलोचकों, लघुपत्रिका संपादकों, एवं संगठनों को
लघुकथा विधा की स्थापना व विकास में उनके योगदान को रेखांकित
करते हुए लघुकथा गौरव से अलंकृत किया जायेगा।
इस
वर्ष सम्मानित होने वाले रचनाकार हैः-
01.
पद्मभूषण पं.झावरमल्ल
शर्मा (पत्रकारिता) सम्मान- विश्वनाथ सचदेव, संपादक, नवनीत मुंबई
02.
पद्मश्री मुकुटधर पांडेय (लघुपत्रिका) सम्मान- मसि कागद,श्री
श्याम सखा श्याम, रोहतक
03. माधवराव सप्रे (लघुकथा) सम्मान- सुकेश
साहनी, लघुकथाकार, बरेली,
उत्तरप्रदेश
04. महाराज चक्रधर सिंह (ललित निबंध) सम्मान- रंजना
अरगड़े, अहमदाबाद,
गुजरात
05. महंत बिसाहूदास (कबीर
साहित्य) सम्मान- डॉ.हीरालालशुक्ल,भोपाल,
मध्यप्रदेश
06. प.राजेन्द्रप्रसाद
शुक्ल (समग्र व्यक्तित्व) सम्मान- केशरीनाथ त्रिपाठी, लखनऊ,
उत्तरप्रदेश
07. हरि
ठाकुर(समग्र कृतित्त्व) सम्मान- कमल किशोर गोयनका,
वरिष्ठ आलोचक, दिल्ली
08. नारायण
लाल परमार (गीत) सम्मान- निर्मल शुक्ल,
वरिष्ठ गीतकार, लखनऊ, उत्तरप्रदेश
09. डॉ. बल्देव मिश्र
(कहानी)सम्मान- श्री सुरेन्द्र तिवारी,
कथाकार, दिल्ली
10.
मिनीमाता (दलित
विमर्श) सम्मान- डॉ. विनय पाठक, बिलासपुर,
छत्तीसगढ़
11.
महेश तिवारी
(विचारात्मक लेखन)सम्मान-श्री मोहनदास नैमिशराय,मेरठ,
12.
मुस्तफ़ा
हुसैन मुश्फ़िक(गीत/ग़ज़ल)सम्मान-हस्तीमल
“हस्ती”,
मुंबई
13.
मावजी चावड़ा (बाल साहित्य) सम्मान- भैरूलाल गर्ग,
संपादक, बालबाटिका, भीलवाड़ा, राज.
14.
धुन्नी दुबे (आंचलिक पत्रकारिता) सम्मान- रावलमल जैन
“मणि”,दुर्ग,
छत्तीसगढ़
15.
प.गोपाल मिश्र (कविता/गीत) सम्मान-डॉ.अजयपाठक,
बिलासपुर,
छत्तीसगढ़
16.
रामचंद्र देशमुख (लोक-रंग) सम्मान- दिलीप
षडंगी, लोकगायक, रायगढ़,
छत्तीसगढ़
17.
राजकुमारी पटनायक (भाषा
सेवा) सम्मान- नंदकिशोर तिवारी,
लोकाक्षर, बिलासपुर, छ.ग.
18.
विश्वम्भरनाथ
ठाकुर (छंदगीत) सम्मान-बुद्धिनाथ मिश्र, देहरादून, उत्तरांचल
19.
समरथ गवंईहा (व्यंग्य-आलोचना)सम्मान- सुभाष चंदर,नई दिल्ली
20.
गृंधमुनि साहब (कबीर साहित्य)सम्मान-आनंद प्यासी, भोपाल,
मध्यप्रदेश
21.
दादा अवधूत (शिक्षा-संस्कृति)सम्मान-डॉ. रामनिवास मानव, हिसार,
हरियाणा
22.
अनुवाद सम्मान-कालिपद दास,
वरिष्ठ अनुवादक, कोलकाता,
पंश्चिम बंगाल
23.
हिंदी गौरव (हिंदी-वेबसाइट)सम्मान- पूर्णिमा वर्मन,
संपादक, अभिव्यक्ति, शारजाह, युएई
24.
प्रवासी सम्मान (विदेश मे हिंदी सेवा)- आदित्य
प्रकाशसिंह, डैलास, युएसए,
25.
प्रथमकृति (प्रथमकाव्य-कृति)सम्मान- अरविंदमिश्रा,
कवि, राजनांदगाँव,
छत्तीसगढ़
26.
भाषा-सेतु (अहिंदीभाषीरचनाकार)सम्मान- डॉ. तिप्पेस्वामी, मैसूर,
कर्नाटक
27.
कृति सम्मान (श्रेष्ठ पांडुलिपि)- लक्ष्मण मस्तुरिया, रायपुर,
छत्तीसगढ़
28.
षष्टिपूर्ति सम्मान(वरिष्ठ साहित्यकार)- बच्चू जांजगिरी,
रायपुर, छत्तीसगढ़
29.
विशेष सम्मान (लघुकथा में विशेष योगदान)- आचार्य सरोज
द्विवेदी, राजनांदगाँव, छ.ग.
संस्था द्वारा सम्मान स्वरुप रचनाकारों
को नगद राशि(21,
11, 5,
एवं 3 हजार रुपये),
प्रशस्ति पत्र,
प्रतीक चिन्ह,
शॉल,
श्रीफल एवं
1000
रुपयों की कृतियाँ भेंट की जायेंगी।
(डा. सुधीर शर्मा की
रिपोर्ट)
◙◙◙
|