|
माणिकचंद्र बाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार भगवतीधर
वाजपेयी को
भोपाल।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष से प्रारंभ किए गए माणिकचन्द्र
वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार वर्ष
2006
के लिए वरिष्ठ पत्रकार भगवतीधर वाजपेयी को दिए जाने का निर्णय
लिया गया है। पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये,
शाल,
श्रीफल और स्मृति
पट्टिका भेंट की जायेगी।
राज्य के मुख्यमंत्री ने इसी वर्ष
जुलाई में भोपाल में आयोजित स्वदेश के रजत जयंती समारोह में
स्व. माणिकचन्द्र वाजपेयी के पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के
दृष्टिगत उनकी स्मृति में एक लाख रूपये की राशि का पुरस्कार
स्थापित कर इसी वर्ष से
दिए जाने की घोषणा की थी।
माणिकचन्द्र वाजपेयी पत्रकारिता पुरस्कार वर्ष
2006
के चयन के लिए राज्य शासन द्वारा गठित चयन समिति में
राजेन्द्र शर्मा,
संपादक,
स्वदेश भोपाल,
राजीव मोहन गुप्त,
संपादक दैनिक जागरण,भोपाल वरिष्ठ पत्रकार अवध आनंद ग्वालियर और स्टार न्यूज,
भोपाल के ब्यूरो प्रमुख देशदीप सक्सेना को
सदस्य नामांकित किया था।
चयन समिति की
20
दिसम्बर को संपन्न हुई बैठक पत्रकारिता पुरस्कार
वर्ष
2006
के लिए प्राप्त प्रविष्टियों विचार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार
श्री भगवतीधर वाजपेयी को माणिकचन्द्र वाजपेयी राष्ट्रीय
पत्रकारिता पुरस्कार देने की अनुशंसा की गई।
भगवतीधर वाजपेयी ने अपने लम्बे पत्रकारिता जीवन की शुरूआत
1952
में स्वदेश के संपादकीय
विभाग से की। श्री वाजपेयी ने
1957
में नागपुर युगधर्म के संपादक का दायित्व स्वीकार किया और
लगातार
1990
तक युगधर्म से जुड़े रहे। उनका सम्पूर्ण
जीवन ही पत्रकारिता के लिए समर्पित रहा और उनके द्वारा एक तरह
से हिन्दी भाषी राज्यों में विरोधी दलों की पत्रकारिता के
उद्भव और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया।
◙◙◙
|