 |

मेला बालसाहित्य-वार्षिकी के लिए रचनाएँ आमत्रित
गाजियाबाद ।
भारतीय बालसाहित्य को सहेजने के लिए मेला नामक एक बालसाहित्य
वार्षिकी की शुरुआत की जा रही है । मेला लगभग-200-225 पृष्ठों
में विशिष्ट बालसाहित्य का संकलन होगा, जिसमें लोक से लेकर
आधुनिक रंगो को समेटती पारंपरिक विधाओं वाली रचनाएँ - कहानी,
कविता, उपन्यास, एकांकी, नाटक रेखाचित्र, यात्रा-वृतांत,
निबंध, चित्रकथा, कार्टून, जीवनी, आत्मकथा, डायरी व पत्र आदि
प्रकाशित होंगी । इसके अलावा देशी और विदेशी भाषाओं की श्रेष्ठ
अनूदित रचनाओं को भी इस संकलन में समादृत किया जायेगा ।
इस दिशा में मेला के प्रवेशांक में प्रकाशनार्थ विभिन्न रचनाएँ
आमंत्रित की जा रही हैं । बाल साहित्य के स्थापित और समकालीन
रचनाकार अपनी रचनाएँ 15 अगस्त, 2008 तक संपादक, मेला, 80/33,
सेक्टर-16, वसंधरा3, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश - 201012 के पते
पर भेज सकते हैं ।
◙◙◙
|