ई-पताः srijjangatha@gmail.com

वर्ष- 2, अंक - 13, जून, 2007

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण थोपकथन भाषांतरसंस्कार मूल्याँकनहस्ताक्षर

पुस्तकायन विचार-वीथीप्रसंगवश इनदिनोंहिंदी-विश्व लोक-आलोकव्याकरणतकनीकबचपनशेष-विशेष हलचलविशेषांक सृजनधर्मीलेखकों से संपादक बनेंचतुर्दिकपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

हलचल

 

 

कमलेश्वर सिनेमा पुरस्कार

नई दिल्ली। हिंदी के प्रख्यात कथाकार स्व कमलेश्वर की स्मृति में सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा सोसायटी ऑफ म्यूजिक इनोवेटिव लिटरेचर एंड इमोशन ने की है । राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार के लिए हिंदी व अंग्रेज़ी के इच्छुक लेखक व प्रकाशक 2006 में प्रकाशित अपनी पुस्तक को 500 शब्दों के आलेख के साथ पुरस्कार समिति के नाम से संस्था के कार्यालय में एन.आर.आई., कॉम्प्लेक्स मंदाकिनी एन्क्लेव. जी. के. 4, नई दिल्ली में 21 मई तक भेज सकते  हैं ।

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार - 2007

नई दिल्ली। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित हैं । यह पुरस्कार पिछले पाँच वर्षों मे प्रकाशित हिदीं काव्य-संग्रह/ काव्य-ग्रंथ पर हर वर्ष दिया जाता है । पुरस्कार में 21, 000 रुपये राष्ट्रकवि जयंती (3 अगस्त, 2007) के अवसर पर दिए जाएँगे । इस वर्ष 51,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा । लेखक-प्रकाशक संग्रह की दो प्रतियाँ 15 जून, 2007 तक डॉ. शरण बिहारी गुप्त, 16, ए/606, वसुंधरा, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश (मोबाइल-98180464643) को भेज सकते हैं ।

 

देश-विदेश के कवियों के लिए हरिनारायण व्यास पुरस्कार

पुणे।महाराष्ट्र समग्र दृष्टि नामक मासिक पत्रिका द्वारा हिंदी के लब्धप्रतिष्ठ कवि हरिनारायण व्यास हिंदी काव्य पुरस्कार-2007 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं । इस पुरस्कार हेतु देश-विदेश के सभी हिंदी कवि अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं । तिथि अंतिम रूप से 1 जून 2007 रखी गई है । पुरस्कार स्वरूप रचनाकार को श्री व्यास के जन्मदिन 14 अक्टूबर 2007 को आयोजित समारोह में 11,000 रुपए प्रदान किया जाएगा । प्रविष्टि भेजने का पता - पुरस्कार संयोजन समिति, द्वारा मास्टर मीडिया पब्लिकेशंस, 513-515, स्टर्लिंग सेंटर, पाँचवी मंजिल, होटल अरोरा टॉवर्स के सामने, एमजी रोड, कैंप, पुणे- महाराष्ट्र - 411001, फोन - 26050021 या 26052646 ।

 

 

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण थोपकथन भाषांतरसंस्कार मूल्याँकनहस्ताक्षर

पुस्तकायन विचार- वीथीप्रसंगवश इनदिनोंहिंदी-विश्व लोक-आलोकव्याकरणतकनीकबचपनशेष-विशेष हलचलविशेषांक सृजनधर्मीलेखकों से संपादक बनेंचतुर्दिकपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

  संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google
WWW http://www.srijangatha.com