|
|
|
||||||||||
|
|
|||||||||||
|
|
||||||||||||
|
उ पंचायत ऋषिवंश
मौसम किस मर्ज की दवा ?
खेत-खेत ठाकर की हाँक का नशा गिरो रखी भूमि पर आकाश क्यों हँसा पंचायत कर रही हवा
कैसे ख़बर पहुँची समर गाँव है दादा की पुतरी में कौन भाव है शायद चँगुला गई पछुवा
चूल्हे पर बलक-बलक अदहन बहा लटक रही लट से कनफूल ने कहा रहा नहीं आँचर अब अछुवा
याद नहीं दिन है क्या पछवाड़े का भरना है आज हाट पिछवाड़े का महँगा हुआ रवा रवा
खाली है परसों से दिया तेल का बदल लिया नमक मुर्चहे हबेल का चाँदी के भाव चढ़ा महुआ
आज और फाँके में बीत जायेगा भइया कल माह की मजूरी पायेगा आज और लें उबाल बधुवा
फूटी गिलास, हुई तीस साल की सिल डाली कथरी, चिरकुटी लाल की रोटी जली फुटा तवा
उत्तरायण, मंदिर वाला घर डायवर्सन रोड़, सिविल लाइंस सतना, मध्यप्रदेश - 458001
|
|
|
||||||||||
|
|
||||||||||||
|
||||||||||||