|
|
|
||||||||||
|
|
|||||||||||
|
|
||||||||||||
|
उ
आसान बना दे अल्लाह तुली फकीरचंद जलंधरी
हर आँसू मुस्कान बना दे या अल्लाह मुस्काना आसान बना दे या अल्लाह ।
जो काँटों को भी फूलों में बदल सके दिल ऐसा गुलदान बना दे या अल्लाह ।
हर इक फूल का मज़हब ख़ुशबू हो जाए ख़ुशबू ही ईमान बना दे या अल्लाह ।
हश्र तलक जो साथ जिए वो साथ मरे इक-आधा महमान बना दे या अल्लाह ।
जात-पात, ना छूत-छात का चक्कर हो ऐसा हिन्दोस्तान बना दे या अल्लाह ।
ग़ज़लों के दरबान फकीरा शायर को ग़ज़लों का सुल्तान बना दे या अल्लाह ।
रमेश कॉलोनी एस.डी.वीमेन्स कॉलेज के सामने जालन्धर सिटी, पंजाब
|
|
|
||||||||||
|
|
||||||||||||
|
||||||||||||