|
अभी तो
अभी तो शब्द उतरे हैं
पन्नों पर कविता बनकर
मगर जब ये धार बनकर
चलेंगे सड़कों पर, उतरेंगे गलियों में
तब तुम्हारा कोई अन्याय
उनके सामने ठहर नहीं पायेगा
और नहीं चलेगा
तुम्हारा कोई झूठ उनके आगे
शब्दों में जब आँच हो
तब उन्हें तलवार बनते देर नहीं लगती।
क्रांति
203, टॉवर-3, साईनाथ स्क्वयेर
मदर्स स्कूल के पीछे, जलाराम
का रास्ता,
बडोदरा, गुजरात - 390021
◙◙◙
|