 |
राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान-2008 हेतु
प्रविष्टियाँ आमन्त्रित
उदयपुर।राजस्थान।
अ.भा. साहित्य संगम, 261/3,
ताम्बावती मार्ग, आयड़, उदयपुर-313001 प्रतिभाशाली
साहित्यकारों, कवियों, कवियों, लेखकों एवं सम्पादकों से
वर्ष-2008 के राष्ट्रीय सम्मानार्थ प्रविष्टियाँ आमन्त्रित
करता है। संस्था के संस्थापक एवं कवि, चिन्तक, छन्दराज ऊँ
‘पारदर्शी’
ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मानोपाधियों में
कवि-कुलाचार्य, कवि-सम्राट, अक्षरादित्य,कलम-कलाधर,
काव्य-कुमुद, काव्य-कौस्तुभ,
काव्य-कल्पतरु,
काव्य-कुमुदिनी,
काव्य-कल्पेश,
काव्य-कलावंत,
काव्य-कलानिधि, काव्य-किरण,
काव्य-कादम्बिनी, काव्य-कदम्ब, काव्य-कल्पज्ञ, काव्य-केसरी,
साहित्य-संजीव, साहित्य-संजय, साहित्य-सुदर्शन,
साहित्य-सुधाकर, साहित्य-सुरभि, साहित्य-सौरभ, साहित्य-सरताज
एवं साहित्य-सर्वज्ञ की सम्मानोपाधियाँ उनके साहित्यिक योगदान
के आधार पर प्रदान की जाएगी।
इच्छुक प्रति भागी अपनी श्रेष्ठ पुस्तक (कृति) हिन्दी संस्कृत,
उर्दू, गुज़राती, मराठी एवं अँग्रेज़ी भाषा में मुद्रित की दो
प्रतियाँ, अपना संक्षिप्त परिचय, एवं रंगीन फोटो तथा स्वयं के
दो पतायुक्त पोस्टकार्ड 25/-रुपये
के छोटे पोस्टेज टिकिट के साथ 28 फरवरी 2008 तक पंजीकृत डाक
अथवा कोरियर द्वारा उपरोक्त पते पर भिजवाकर प्रतिभागी बन सकते
हैं। कोरियर से भिजवाते समय कार्यालय का फोन नं. अवश्य लिखें।
संस्था द्वारा नियुक्त 7 सदस्यीय विद्वत निर्णायक मण्डल द्वारा
चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्पादक महोदय
सम्पादक-सरताज की सम्मानोपाधि हेतु किसी भी विशेषांक वर्ष-07
में प्रकाशित की दो प्रतियाँ अथवा सम्पादित पुस्तकें वांछित
सामग्री के साथ भिजवाकर सहभागी बन सकते हैं।
(उदयपुर से पारदर्शी)
◙◙◙
|