vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-2, अंक-18, नवंबर, 2007

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

रूसी कवियत्री की वर्षगाँठ पर चित्रकला प्रदर्शनी

दिल्ली । सुप्रसिद्ध रशियन कवियत्री मरीना स्टेटायेवा की 115 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रशियन सेंटर ऑफ साइंस एंड कल्चर ने इमेज़ ऑफ इमेन इन रशियन क्लासिकल पोइट्री एंड कंटैम्परी इंडिया आर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहाँ प्रसिद्ध कलाकार अंकुर राणा की चित्रकला प्रदर्शनी 12 से 20 अक्टूबर तक संचालित रही । यह आयोजन सेंटर और परिचय साहित्य परिषद तथा रोबिच आर्ट क्लब के तत्वाधान में किया गया था । समारोह के दौरान परिचय साहित्य परिषद के अध्यक्ष उर्मिल सत्यभूषण ने मरीना द्वारा रचित रशियन कविता का पाठ भी किया । ज्ञातव्य हो कि मरीना को प्यार, रोमांस की कवियत्री कहा जाता है ।

 

 

कन्हैयालाल नन्दन निराला सम्मान से विभूषित

मुम्बई। साहित्य कला मंच के भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में इस वर्ष का निराला सम्मान हिन्दी के वरिष्ठ कवि डॉ. कल्हैयालाल नंदन को प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें 31,000 रुपये, स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेट किया गया।

 

आज़ाद मैदान में आयोजित रामलीला के मंच से हुए कवि सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय ऊर्जामंत्री जयवंतीबेन मेहता ने डॉ. कन्हैयालाल नंदन का सम्मान करते हुए कवि सम्मेलन की शानदार परम्परा का उल्लेख किया। डॉ. नंदन ने इस अवसर पर कविता की महत्ता और समाज में कवियों के गुरुतर योगदान को रेखांकित किया।

 

कवि सम्मेलन में श्री सत्तन के संचालन में वेदव्रत वाजपेयी, मंजू दीक्षित, आशीष अनल, सम्पत सरल, अनिल मिश्रा और कन्हैयालाल नंदन ने कविता पाठ से जनता को भावविभोर कर दिया। संस्था के चेयरमैन देवकीनंदन बूबना, कार्यक्रम के संयोजक रामगोपल शर्मा, कार्याध्यक्ष पुरुषोत्तम केडिया, महामंत्री गोपीनाथ मिश्रा, रामलीला के संयोजक उदेश अग्रवाल, मंत्री एड़वोकेट सुशील व्यास, कोषाध्यक्ष देवदत्त गुप्त और कार्यकारिणी के सदस्यों ने समारोह के अध्यक्ष रमन अग्रवाल, मुख्य अतिथि, राधेश्याम झुझुनवाला, जयवंतीबेन मेहता, महामंडल की अध्यक्ष प्रभा ओझा, राज के. पुरोहित व विश्वनाथ भारतीय को सम्मानित किया।

 ◙◙◙

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google