|
विश्व इंटरनेट दिवस पर हिंदी टूलबार
'हिंदीगाथा'
का लोकार्पण
रायपुर।छत्तीसगढ़।
अब अंतरजाल के उपयोगकर्ताओं को अँग्रेजी जाने बिना, युआरएल को
याद किये बिना हिंदी के सैकड़ों-हजारों जाल-स्थलों, साहित्यिक
और गैर साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं, दैनिक, साप्ताहिक, मासिक
समाचार पत्रों, पोर्टलों, चिट्ठाओं, शब्दकोषों, ऑनलाइन किताबों
आदि तक सीधे पहुँचने का अवसर उपलब्ध हो चुका है । इतना ही नहीं
इसकी सहायता से देश-विदेश के सैकड़ों ऑनलाइन हिंदी रेडियो,
टीव्ही का आनंद भी उठाया जा सकता है, वह भी कम और अत्यल्प समय
में । इसे साकार कर दिखाया है तीन स्कूली भाई-बहनों (प्रगति,
प्रशांत और प्रतीक रथ)ने ।
अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट दिवस यानी विगत 29 अक्टूबर को
हिंदीभाषियों के लिए खासतौर पर विकसित इस टूलबार का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ शासन, जनसंपर्क विभाग के मीडिया कक्ष में संयुक्त
निदेशक और संवाद के प्रबंध संचालक सुखदेव कुरैटी ने किया ।
उन्होने अपने संबोधन मे कहा कि इस टूलबार से अब देश-विदेश के
मीडियाकर्मी, साहित्यकार, शोधार्धी, विद्यार्थी, आम आदमी पलक
झपकते ही इंटरनेट पर हिंदी के व्यापक दुनिया तक सहजता से पहुँच
सकते है । छत्तीसगढ़ जैसे पिछड़े राज्य से इस तरह की सुविधा
कराने के लिए जो पहल किशोर बालक प्रशांत रथ ने की है तथा जिस
तरह उनके पिता जयप्रकाश मानस उन्हें हिंदी के विकास के लिए
माहौल उपलब्ध कराया है वह मील का पत्थर है । कार्यक्रम की
अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय समाचार सेवा के प्रंबंध संचालक
एस. शुक्ला ने कहा कि यह
टूलबार निश्चित
रूप से लोकप्रिय होगा और आम आदमी अब इंटरनेट पर मनचाहा
जाल-स्थल पर अपनी पहुँच कायम कर सकता है ।
उक्त अवसर पर युनीवार्ता के राज्य प्रतिनिधि अशोक साहू, वरिष्ठ
पत्रकार एच.एस.ठाकुर, श्री पुजारी,
सृजनगाथा के संपादक जयप्रकाश मानस सहित अनेक मीडियाकर्मी व
शासकीय अधिकारी उपस्थित थे ।
इस टूलबार की
विस्तृत जानकारी पत्रिका के पाठकों के लिए विशेष तौर पर यहाँ
जा रही है -
0आप
कैसे इस टूल बार को डाउनलोड कर सकते हैं
?
-
आप या कोई भी इसे
यहाँ
से
डाउनलोड कर सकते हैं । यह पूर्णतः निःशुल्क और निंरतर अपडेट
या अद्यतन होते रहने वाला टूल है ।
0आपको
हिंदी टूलबार हिंदीगाथा लोड़ करने से क्या-क्या सुविधा मिलेगी ?
-
यदि कोई हिंदी टूलबार
हिंदीगाथा डाउनलोड़ कर इंस्टाल करने पर उसके इंटरनेट वेब
ब्राउजर में हिंदी की लगभग
सारे कामों से जुड़ने का अवसर मिल सकेगा । इस टूलबार को
इंस्टाल करते करने के बाद
आपके ब्राउजर में हिंदी की सैकड़ों साइट सीधे लिंकित हो जाते
हैं जहाँ से आप सीधे
वहाँ तक पहुँच सकते हैं । ये साइट हिंदी के साइट्स,
पोर्टल,
ऑनलाइन रेडियो,
टीव्ही,
आश्वश्यक संसाधन आदि से संबंधित हैं । इन्हें निम्नलिखित
खंडों
में बांट सकते हैं -
1.वेब-पत्रिका
-
हिंदी की
साहित्यिक,
सांस्कृतिक,
सामाजिक,
शैक्षिक वेबपत्रिकाएँ ।
2.
समाचार पत्र -
देश-विदेश के सभी दैनिक,
साप्ताहिक,
मासिक समाचार पत्रों के ऑनलाइन
संस्करण।
3.
ऑनलाइन रेडियो चैनल -
देश-विदेश के शताधिक ऑनलाइन रेडियो चैनल से
प्रसारित संगीत,
समाचार का बगैर किसी म्यूजिक प्लेयर के रसपान ।
4.
संदर्भ केंद्र -
हिंदी के महत्वपूर्ण
लिंक (हिंदी लिखने के सभी औजार-ऑनलाईन-आफलाइन,
सर्च इंजन,
शब्दकोश,
हिंदी या
युनिकोडित सहायता,
हिंदी शब्दकोश,
बहुभाषीय शब्दकोश),
हिंदी ई-मेल,
आवश्यक
डाउनलोड्स हेतु जाल-स्थलों के लिंक आदि ।
5.
ब्लॉग्स
-
हिंदी चिट्ठों के सभी एग्रीगेटर,
चिट्ठे लिखने के संसाधन,
अन्य समस्याओं का निराकरण
6.
लाईव टीवी
चैनल्स -
हिंदी के महत्वपूर्ण टीवी चैनल्स । वीडियो क्लिप्स
आदि ।
7.
चैटिंग -
समूह के सदस्यों
के मध्य बिना किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर के ऑनलाइन चैटिंग
सुविधा।
8.
गैजेट्स
-
दैनिक जीवन की ज़रूरी चीजें जैसे - कैलोरी कैलकुलेटर,
सुडोकु आदि खास ऑनलाइन खेल,
युनिट कन्वर्टर,
अपने कंप्यूटर का आइपी एड्रेस,
ऑनलाईन
वायुयान,
होटल,
कार बुकिंग,
युट्यूब्स,
विकिपीडिया(इंटरनेट पर इनसायक्लोपीडिया,
ऑनलाइन नोटबुक्स,
स्मरण नोट्स )तथा कई चीजें ।
9.
खोज इतिहास
का विनष्टीकरण
-
सर्च इतिहास
को कंप्यूटर से हटाना ।
10.
इमेल नोटिफायर -
बार-बार ई-मेल में आइड़ी-पासवर्ड डाले
बिना मेल चेक करने की सुविझा। मेल आने पर ध्वनि-संकेत के साथ ।
13.
समाचार-सूचना
-
हिंदी समाचारों की आर एस एस फीड ।
14.
शहर का मौसम
-
आपके शहर का मौसम,
मौसम संबधी भविष्यवाणी ।
15.
सर्चिंग -
गूगल सर्च इमेज,
न्यूज,
स्टॉक और मौसम की खोज ।
16.
पॉप अप ब्लॉक
-
किसी भी साइट पर तंग करने वाले पॉप अप रोकने के
लिये।
17.
संदेश -
टूलबार में परिवर्तनों की
अद्यतन सूचना । हिंदी के नये साइटों की सूचना और उस का विवरण ।
साथ ही सूचनाओं का
पारस्परिक आदान-प्रदान ।
18.
आनलाइन किताब-
हिंदी के ऑनलाइन
किताबों का लिंक ।
19.
टूलबार
आप्सन -
टूलबार में
दी गई
सुविधाओं को चालू या बंद रखने की सुविधा ।
20.
अन्य सुविधा -
आप यहाँ मनचाहा गैजेट्स रख सकते हैं । कि आप इस टूलबार में
कौन सा कंपोनेट रखना चाहते हैं तथा कौन सा कंपोनेट हटाना चाहते
हैं।
21.
अतिरिक्त उपयोगी कंपोनेंट
-
एमएसआफिस के वर्ड,
एक्सेल आदि सभी घटकों,
विंडो नोटपैड,
विंडो रजिस्ट्री एडिटर,
पैंट्स,
आउटलुक एक्सप्रेस आदि को सीधे एक्सेस करने की सुविधा ।
0
इस टूलबार के लिए आवश्यक संसाधन क्या-क्या चाहिए
?
-
विंडोज
एक्सपी पर यह सरलता से संचालित होता है । यह एक्सप्लोरर और
फायरफाक्स जैसे ब्राउजर पर कारकर टूलबार है ।
0
टूल-बार से क्या
लाभ होगा
?
-यह
इंटरनेट
पर हिंदी को जानने,
समझने पढने का सीधा और समय बचाने वाली सुविधा का दूसरा नाम है
।
यहाँ से आप बिना वेबएड्रेस जाने को याद रखे बिना सीधे हिंदी के
संसार में प्रवेश कर
सकते हैं । महत्वपूर्ण जाल-स्थलों तक फेवरिट्स में बुकमार्क
किया बिना आप सीधे
पहुँच सकते हैं । सच तो यह है कि उन्हें बार बार टाइप करने में
लगने वाला समय भी
बचता है । कहने का मतलब एक क्लिक से हिंदी दुनिया में प्रवेश ।
0
यदि आप अपने पसंदीदा हिंदी साइट्स को जुड़वाना चाहें तो ?
-
आप अपने साइट्स को स्वयं जुड़वा सकते हैं । इसके लिए बस आपको
श्रेणीवार उसका
युआरएल
vivechak@gmail.com
पर टूलबार विकसितकर्ता को भेजना होगा ।
0
अन्य जानकारी के लिए कहाँ संपर्क करें
?
-
इसके लिए
http://hindigatha.blogspot.com
पर जाकर या ई-मेल से संपर्क किया जा सकता है ।
(तपेश जैन की
रिपोर्ट)
◙◙◙
|