vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा


 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-2, अंक-19, दिसंबर, 2007

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। एकाग्र।।

 

 

डॉ. बलदेव

जन्म : 27 मई, 1942, ग्राम नरियरा, जिला चाम्पा-जांजगीर, छत्तीसगढ़।

शिक्षा : एम.ए., पी.एचडी. हिन्दी, डिप्लोमा इन असमिया।

मूलत: कवि, कहानीकार, कला समीक्षक, शास्त्रीय नृत्य संगीत एवं ललित कलाओं पर। गत 40 वर्षों से हिन्दी और छत्तीसगढ़ी में लेखन एवं पद्मश्री मुकुटधर पाण्डेय, रायगढ़ नरेश राजा चक्रधर सिंह और पंडित सुंदरलाल शर्मा पर शोधपरक कार्य। भारत सरकार के सूचना प्रकाशन विभाग से राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा प्रकाशित छायावाद का पुनर्मूल्याँकन, शंकर दयाल सिंह द्वारा संपादित मुक्तकंठ तथा रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पंडित सुंदरलाल शर्मा शीर्षक किताब के लेखक-मंडल के सदस्य।

राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाएं : वागर्थ, दिनमान, नया प्रतीक, धर्मयुग, साक्षात्कार, अक्षरा, आजकल, आज, दृष्टि, आमंत्रण, मध्यप्रदेश संदेश, समाजसेवा, सम्मेलन पत्रिका इलाहाबाद, हिन्दी साहित्य सम्मेलन विवरणिका भोपाल, नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान टाइम्स, जनधर्म, जनसत्ता, साहित्य वैभव, सद्भावना दर्पण, नारी का संबल, सर्वहारा, परिक्रमा, पहचान यात्रा, स्मरण, के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ से निकलने वाले प्राय: समस्त दैनिक पत्रों में।

छत्तीसगढ़ी पत्र-पत्रिकाएं : बिहनिया, (संपादक मंडल में संस्कृति विभाग छ.ग.), मयारू माटी, छत्तीसगढ़ सेवक, छत्तीसगढ़ी लोकाक्षर, गागर, आखर आदि में नियमित लेखन।

प्रकाशित पुस्तकें : वृक्ष में तब्दील हो गई औरत, खिलना भूलकर (काव्य संग्रह), सूर्य किरन की छाँव में (काव्य संग्रह), छायावाद एवं अन्य श्रेष्ठ निबंध (मुकुटधर पांडेय के लेखों का शोध एवं संपादन), विश्वबोध (मुकुटधर पांडेय की प्रतिनिधि कविताओं का संपादन), रायगढ़ में कत्थक के मूल लेखक, ढाई आखर (उपन्यास), भगत की सीख (कहानी), धरती सबके महतारी (छत्तीसगढी क़विता संग्रह), छायावाद और पं. मुकुटधर पांडेय (समीक्षा ग्रंथ), साहित्य वाचस्पति पं. लोचन प्रसाद पांडेय, राजा चक्रधर सिंह और रायगढ़ की कला चेतना, गोधूली पं. मुकुटधर पांडेय की अप्रकाशित कविताओं का संग्रह (प्रेस में), रविशंकर विश्विद्यालय एवं गुरूघासीदास विश्वविद्यालय की कक्षा एम.ए. के पाठयक्रमों में शामिल।

संपादन :   प्रधान संपादक, सृजनगाथा डॉट कॉम

संस्थाएं : छत्तीसगढ़ लेखक संघ के महासचिव, श्री चक्रधर ललित कला केन्द्र रायगढ़ के संस्थापक सदस्य एवं प्रचार सचिव, छत्तीसगढ़ साहित्य परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, सृजन सम्मान के राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष, विधानसभा लेखागार समिति के मनोनीत सदस्य, आकाशवाणी केन्द्र भोपाल, रायपुर और रायगढ़ से रचनाओं का प्रसारण, दूरदर्शन रायपुर से ''व्यक्तित्व एवं कृतित्व'' का प्रसारण अगस्त 2006

अप्रकाशित पुस्तकें : छत्तीसगढ़ी भाषा एवं उसके प्रतिनिधि कवि, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि हिन्दी कवि (आलोचना), सिसरिंगा की घाटियां (कविता), विद्रोही कवि हरि ठाकुर (काव्य व्यक्तित्व), पं. अनंतराम पांडेय का खड़ी बोली के विकास में योगदान, महानदी के मधुर गायक पं. मुरलीधर पांडेय (काव्य व्यक्तित्व), आचार्यों की परम्परा में आचार्य विनयमोहन शर्मा (समीक्षा ग्रंथ), हिन्दी हास्य व्यंग्य के चार अध्याय (समीक्षा ग्रंथ), हिन्दी के आख्यानक प्रगीतों का अनुशीलन (शोध प्रबंध), हिन्दी की कालजयी रचनाएं, समकालीन कविता के विशिष्ट कवि (आलोचना), मेरी प्रिय कहानियां, मेरी छत्तीसगढ़ी कहानियाँ, स्मरण (विभिन्न साहित्यकार)।

सम्मान : वैष्णव संगीत महाविद्यालय बिलासपुर रायगढ़ द्वारा सम्मान 2000, नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा पं. मुकुटधर पांडेय सम्मान 2001, छत्तीसगढ़ी हिन्दी साहित्य सम्मेलन रायपुर द्वारा हरि ठाकुर पुरस्कार (प्रथम 2002), छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन द्वारा स्व. महावीर अग्रवाल सम्मान 2003, गंगाबारू साहित्य समिति भाठापारा (2003), चक्रधर समारोह (2004), रविवि द्वारा बख्शी साहित्य साधना सम्मान 2005, बिलासा सम्मान 2006, सृजन सम्मान छ.ग. 2006

साहित्यिक यात्रा : इग्लैंड, बहरीन, ओमान तथा देश के प्राय: सभी बड़े शहर।

संपर्क : स्टेडियम के पीछे, रायगढ़, छत्तीसगढ़ - 492001

   ◙◙◙

  डॉ. बलदेव की ग्यारह कहानियाँ

मंगलू चोर

अव्वल दर्जे का धूर्त

गाँव

राजा साहब

बलवा

रेड़

भैंस

नया आश्रम

 बुढ़ा देव का कोप

केंचुल

जोर-ज़मीन का

 

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google