|
अमेरिका के वेंकटेश शुक्ला को अप्रवासी
सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 7 वें स्थापना दिवस पर
आयोजित राज्योत्सव समारोह में साहित्य व भाषा के क्षेत्र में
उत्कृष्ट योगदान हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान से
ख्यातिलब्ध भाषाविद् डॉ. रमेशचंद्र मेहरोत्रा (बिलासपुर) को
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी द्वारा सम्मानित किया
गया । उन्हें 2 लाख रुपए की राशि, सम्मान पत्र तथा शॉल प्रदान
किया गया ।
राज्योत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले अन्य
22 व्यक्तियों को 2-2 लाख रुपए के पुरस्कारों से सम्मानित किया
गया । इनमें उर्दू भाषा की सेवा हेतु हाजी हसन अली सम्मान से
अली सज्जाद रुस्वा ईरानी, कला एवं संगीत सेवा हेतु राजा चक्रधर
सम्मान से श्रीमती कमल केलकर, संस्कृत भाषा सम्मान हेतु डॉ.
पुष्पा दीक्षित, पत्रकारिता के क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर
पत्रकारिता फैलोशिप प्रकाशचंद्र होता (पीटीआई) तथा देश के बाहर
उल्लेखनीय कार्य हेतु छत्तीसगढ़ अप्रवासी सम्मान वेंकटेश
शुक्ला, अमेरिका प्रमुख हैं ।
पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति पत्रकारिता सम्मान हेतु
प्रविष्टियाँ आमंत्रित
रायपुर।
हिंदी की श्रेष्ठ साहित्यिक पत्रकारिता को
समादृत करने के उद्देश्य से प्रारंभ किये गये पं. बृजलाल
द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान के
तहत वर्ष-2007 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गयी हैं ।
प्रविष्टि के
साथ गत 3 वर्षों से नियमित प्रकाशित हो रही पत्रिका के किन्हीं
3 अंकों की 2-2 प्रतियों के अलावा संपादक का बायोडेटा माँगा
गया है । प्रविष्टियाँ या प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 30
दिसंबर, 2007 है । विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ
लॉग ऑन करें ।
◙◙◙
|