vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-2, अंक-19, दिसंबर, 2007

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

पुस्तकों की थोक ख़रीदी हेतु लेखकों की प्रविष्टियाँ आमंत्रित

दिल्ली । हिंदी के प्रचार-प्रसार की प्रमुख राष्ट्रीय संस्था केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा हिंदी साहित्य, मानविकी एवं विज्ञान संबंधी विभिन्न विधाओं में मूल एवं अनूदित पुस्तकों/पत्रिकाओं की थोक ख़रीद योजना 2007-08 हेतु लेखकों, संपादकों एवं प्रकाशकों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं । इच्छुक लेखकगण अपनी प्रविष्टियाँ 9 दिसम्बर 2007 के पूर्व भेज सकते हैं । प्रविष्टियाँ निम्नांकित शर्तों के अधीन स्वीकार की जायेंगीः-

1. पुस्तकों की एक प्रति और पत्रिका के नवीनतम दो भिन्न अंकों की एक-एक प्रति निःशुल्क भेज सकते हैं

2. प्रत्येक प्रकाशक अधिक-से अधिक 8 तथा लेखक अधिकतम 3 पुस्तकें विचारार्थ भेज सकता है ।

3. प्रत्येक पुस्तक पर ISBN अंकित हो । लेखक के संबंध में यह लागू नहीं होगा ।

4. पुस्तकें पिछले 5 वर्षों में प्रकाशित हुई हों जिन्हें किसी गैर सरकारी संस्थान, अनुदान से प्रकाशित न किया गया हो ।

5. प्रस्तावित प्रविष्टियों में पुस्तक से संबंधित विवरण 1. पुस्तक का नाम 2. विषय 3. प्रकाशक का नाम, पंजीकरण संख्या का नाम 4. प्रकाशन वर्ष 5. मुद्रित मूल्य 6. बट्टा 7. लेखक का नाम व पता(यदि लेखक द्वारा प्रस्तावित की गई हो तो) 8. संबंधित पुस्तक के पूर्व में केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा पहले नहीं ख़रीदे जाने एवं अपना स्वयं का प्रकाशन होने का सम्यक रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र । तथा पत्रिका के संबंध में उसका वार्षिक मूल्य और अवधि सबंधी विवरण ।

6. पुस्तकों पर मुद्रित मूल्य ही मान्य होगा ।

7. पुस्तकों पर न्यूनतम 25 प्रतिशत बट्टा लिया जाएगा व पत्रिकाओं पर कोई बट्टा नहीं लिया जाएगा। पत्रिका चुनी जाने पर पैकिंग, पोस्टेज आदि का ख़र्च स्वयं प्रकाशक को वहन करना होगा ।

8. पुस्तक के हर पृष्ठ पर पुस्तक का नाम छपा होना आवश्यक है ।

 

प्रविष्टियाँ सहायक निदेशक (वितरण), केंद्रीय हिंदी निदेशालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग, पश्चिमी खंड 7, रामकृष्णपुरम्, नई दिल्ली, 110066 के पते पर भेजी जा सकती हैं।

 

◙◙◙

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google