प्रथम चरण
–
बीबीसी हिन्दी की साइट पर उपलब्ध यूनिकोड फ़ॉन्ट
यहाँ से डाउनलोड कर उसे संस्थापित करें। इसे
संस्थापित करने के लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस इसे
दोहरा क्लिक कर एक नियमित प्रोग्राम की तरह चलाना है।
इसके बाद कम्प्यूटर को एक बार रीबूट अवश्य कर लें। यदि
फ़ॉन्ट डाउनलोड कर चलाने में कुछ समस्या आए तो
यहां पर दिया गया विवरण अवश्य पढ़ें।
अब आपका विंडोज़ 98 कम्प्यूटर यूनिकोड हिन्दी को
दिखाने लायक तैयार हो गया है। किसी भी यूनिकोड हिन्दी
साइट जैसे कि सृजनगाथा पर इंटरनेट एक्सप्लोरर के जरिए
जाएँ तो यह अब आपको हिन्दी में पठन-पाठन योग्य दिखेगा।
अब सवाल यह है कि इस कम्प्यूटर पर यूनिकोड हिन्दी में
टाइप कैसे करें। यह भी अब अत्यंत आसान है।
द्वितीय चरण
–
यूनिकोड हिन्दी टाइप करने के लिए आपको ऑनलाइन कुंजीपट
चुनना होगा। साइबर क़ैफे में काम करने के लिए यही
सर्वोत्तम और आसान विकल्प है। वैसे तो अब बहुत से
ऑनलाइन कुंजीपट हैं विकल्प के तौर पर, परंतु प्रयोग
में
रमण कौल द्वारा बनाए गए ऑनलाइन कुंजीपट बेहतर और
बढ़िया कार्य करते हैं और इनमें आपको कोई समस्या नहीं
आती। यहाँ आपको हिन्दी कुंजीपट हेतु चार विकल्प मिलते
हैं
ध्वन्यात्मक,
इनस्क्रिप्ट,
शुषा और
रेमिंगटन।
कृतिदेव हिन्दी कुंजीपट आधारित एक
ऑनलाइन कुंजीपट यहाँ पर भी है जिसका भी आप
इस्तेमाल कर सकते हैं।
हिन्दी की जो सामग्री आपको लिखनी है, वह इनमें से किसी
एक ऑनलाइन कुंजीपट में टाइप कर लें फिर कॉपी-पेस्ट कर
उस सामग्री का इस्तेमाल आप कहीं पर भी कर सकते हैं।
ध्यान रखें –
टाइप की गई यूनिकोड हिन्दी सामग्री का इस्तेमाल आप
ऑनलाइन कार्यों –
मसलन ब्लॉग लेखन, टिप्पणी लेखन व प्रकाशन, ईमेल प्रेषण
इत्यादि के लिए ही कर सकते हैं। इस सामग्री को विंडोज़
98 में स्थानीय कम्प्यूटर पर स्थानीय अनुप्रयोगों के
जरिए सहेजने में आमतौर पर त्रुटियाँ आ जाती हैं, अतः
इन्हें ऑनलाइन ही सहेजें।
तृतीय चरण (वैकल्पिक)
–
साइबर कैफ़े में आमतौर पर विंडोज़ 98 का डिफ़ॉल्ट
इंटरनेट एक्सप्लोरर संस्करण 5 ही रहता है जो कि बहुत
ही असुरक्षित है और उसमें आधुनिक सुविधा जैसे कि टैब्ड
ब्राउज़िंग इत्यादि नहीं मिलती है। टैब्ड ब्राउज़िंग
और सुरक्षित ब्राउज़िंग के लिए आप
फ़ॉयरफ़ॉक्स या
ऑपेरा डाउनलोड कर संस्थापित कर सकते हैं। ये सिर्फ
लगभग 5 मे।बा। आकार के होते हैं, तीव्रता से डाउनलोड
होते हैं और कुछ ही समय में आप इन्हें विंडोज़ 98 में
संस्थापित कर सकते हैं। इनमें यूनिकोड हिन्दी थोड़ी सी
टूटी फ़ूटी दिखाई देगी, मगर इसमें आपका काम चल जाएगा।
इन्हीं विधियों का प्रयोग कर मैंने एक साइबर कैफ़े के
विंडोज़ 98 कम्प्यूटर से
यह ब्लॉग प्रविष्टि लिखी थी, और बड़ी आसानी से
लिखी थी।
तो, अगली दफ़ा, साइबर कैफ़े के विंडोज़ 98 कम्प्यूटरों
पर गरियाएं नहीं, लानतें नहीं भेजें और बस इन थोड़े से
विकल्पों के जरिए अपना काम बख़ूबी निकालें।